spot_img
spot_img
spot_img

चाची और भाई को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, पुलिस से बोला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : एक महिला समेत दो लोगों को कुल्‍हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। लोमहर्षक इस वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि मृतक‍ के रिश्‍तेदार ही निकले। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्‍यारों ने पुलिस के समक्ष आत्‍मसमर्पण कर दिया। इस दोहरे हत्‍याकांड की वजह जमीन विवाद को बताया। घटना पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्दा खुर्द गांव की है।

मृतकों की पहचान पलामू जिले के नौडीहा थाना अंतर्गत शिल्दा खुर्द गांव निवासी  कलावती देवी (60) पति तपेश्वर सिंह और उसके पुत्र प्रभु सिंह (38) के रूप में की गई है। हत्या का आरोप सगे भाईयों विनोद सिंह (19) एवं बबन सिंह (27) पर लगा है। दोनों सत्‍यनारायण सिंह के बेटे हैं। मृतका कलावती देवी हत्‍यारोपियों की चाची है।

बताया जा रहा कि दोनों परिवारों के बीच कई वर्षों से गांव के ही झुंझुनुवा पहाड़ पर स्थित पाही को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले दो साल से भूत प्रेत लगाने-बुझाने को लेकर यह विवाद और गहरा चुका था। माना जा रहा है इसी खुन्नस में बुधवार को दोनो भाईयों ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। बता दें कि मृतक प्रभु सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी इसी वर्ष हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक वीर सिंह मुंडा और थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे। झुंझुनुवा पहाड़ पर स्थित उनके खेत से दोनों मृतकों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्‍सी के सहारे रेस्‍क्‍यू

इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍से

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...