AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: कोयला कारोबारी बबलू सागर मुंडा की फारचूनर गाड़ी पर सरेशाम कांके में अंधाधुंध फायरिंग कर रांची पुलिस को खुली चुनौती देने के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुये प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गये बदमाशों का ताल्‍लुकात उग्रवादी संगठन टीपीसी से है। टीपीसी सुप्रीमो भिखन गंझू के इशारे पर बबलू सागर मुंडा की हत्‍या के इरादे से फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में उसका निजी बॉडीगार्ड अजय सोनार जख्‍मी हो गया था। इसके लिए लातेहार के दो पेशेवर शूटरों अब्‍दुल्‍ला आलम और अरशद अली का इस्‍तेमाल किया गया था। सुप्रीमो गंझू के कहने से ही एक मोटर गैराज से सूमो गोल्‍ड गाड़ी हमलावरों को उपलब्‍ध कराई गई थी। उम्‍दा और अत्‍याधुनिक एके-56 और 3 पिस्‍टल भी दिये गये थे। पूरे घटनाक्रम का खाका खींचने और शूटर को बुलाने वाले इरफान अंसारी और अफरोज को 5-5 लाख रुपये दिये गये थे। दो दिन पहले इरफान को कांटाटोली चौक से क्‍यूआरटी की टीम ने अपनी गिरफ्त में लिया था। घटना में इस्‍तेमाल सूमो गाड़ी को सबसे पहले खोज निकाला गया। इसके बाद कांड में शामिल सभी चेहरे बेनकाब होते चले गये। कांड में शामिल सब के सब पकड़े गये। घटना के सूत्रधार और टीपीसी के सुप्रीमो भिखन गंझू पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस कप्‍तान का दावा है कोयला कारोबारी बबलू सागर मुंडा के बड़े भाई प्रेम सागर मुंडा का मर्डर कराने में टीपीसी संगठन का हाथ है। प्रेम सागर को दिनदहाड़े रांची के मोरहाबादी मैदान में भून दिया गया था। इस बात का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई कि उग्रवादी संगठन टीपीसी कोयला कारोबारी बबलू सागर मुंडा की जान का दुश्‍मन क्‍यों बना। वैसे सूत्रों का कहना है कि दुश्‍मनी के पीछे का कारण लेन-देन है। इस कांड का खुलासा और हमलावरों को पकड़ने में रूरल एसपी मो. नौशाद आलम और डीएसपी नीरज की सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्‍या बोलें रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा
कोहराम लाइव के लिए कैमरामैन संजय कपरदार के साथ रूपम की रिपोर्ट

Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो

Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...