MP : मध्य प्रदेश में मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल के पास सड़क पर अचानक 10 फीट का मगरमच्छ दिखाई पड़ा। इससे राहगीर भयभीत हो गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी कमलेश सालवी ने बताया कि घटना भानपुरा के बाबुल्दा गांव की है। यहां हायर सेकेंडरी स्कूल के पास से गुजरने वाली सड़क पर मगरमच्छ दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी। भानपुरा वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और चंबल नदी में छोड़ दिया।
भोजन की तलाश में गांव की ओर जाते हैं मगरमच्छ
भानपुरा गांधीसागर क्षेत्र में बहने वाली चंबल नदी में सैकड़ों की तादाद में मगरमच्छ हैं। बारिश के बाद मगरमच्छ नदी से बाहर निकलकर भोजन की तलाश में गांव की ओर पहुंच जाते हैं। हालांकि अब तक मगरमच्छ ने किसी भी ग्रामीणों को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
इसे भी पढ़ें :दुर्गा पूजा का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इसे भी पढ़ें :T20 World Cup के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को मिला मौका
इसे भी पढ़ें : BREAKING : PM मोदी के सलाहकार बने झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अमित खरे
इसे भी पढ़ें : Vaccine for Children: 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्सी के सहारे रेस्क्यू
इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्ली समेत देश के कई हिस्से
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्या बोलें SSP…














