spot_img

गर्लफ्रेंड को दिये गिफ्ट ने खोला हीरापुर डकैती कांड का राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : लूट का मोबाइल गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करना अपराधियों के लिए काल बन गया। मोबाइल के सहारे पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई। धनबाद के हीरापुर के जेसी मल्लिक अभया अपार्टमेंट में डकैती की घटना हुई थी। कांड के उद्भेदन में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। अचानक लूटा गया एक मोबाइल का लोकेशन पुलिस को मिला। लोकेशन मिलते ही पुलिस की बांछें खिल गई।

लोकेशन यूपी के देवरिया में मिला। धनबाद पुलिस तुरंत देवरिया पहुंची। जांच में मोबाइल एक महिला के पास मिला। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि मुन्ना यादव ने उसे यह मोबाइल गिफ्ट दिया था। पुलिस मुन्ना यादव तक पहुंची। मगर मुन्ना कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था, पुलिस को लगातार बरगला रहा था। सख्ती से पूछताछ में मुन्ना टूट गया और सारे राज उगल दिए। गिरोह के अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। पुलिस को लूटे गए जेवरात के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस दशहरा बाद अन्य आरोपियों से पूछताछ के लिए बिहार के नालंदा और यूपी के देवरिया जाएगी। डकैती कांड का एक आरोपी योगेंद्र महतो उर्फ अजय चौहान उर्फ मास्टर नालंदा जेल में बंद है। जबकि मुन्ना यादव गांजा तस्करी के मामले में देवरिया जेल में बंद है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

यहां याद दिला दें कि 3 सितंबर की देर रात 6 से 7 अपराधियों ने हीरापुर के अभया अपार्टमेंट में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधी जाते-जाते अपार्टमेंट में लगे दो बाइक भी अपने साथ ले गये थे।

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्‍सी के सहारे रेस्‍क्‍यू

इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍से

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...