Jamshedpur: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला। गिरफ्तार युवकों में खड़ंगाझार के कार्तिक नगर का रहने वाले निखिल तिवारी के अलावा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड का रहने वाला शहजाद अली शामिल है। बरामद ब्राउन शुगर का वजन कागजात सहित 10 ग्राम है।
टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेल्को के मिलेनियम पार्क के पास दो लोग ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के अलावा युवकों के पास से पर्स, 3500 रुपये कैश और दो मोबाइल जब्त किया है। इस संबंध मे टेल्को थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर ब्राउन शुगर के सौदागरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस
Read More : लड़की से बोला- तुमसे बहुत प्यार करते हैं, ना सुनते ही मार दी गोली, और…
Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)
Read More : हे राम अब चूल्हा जलाना भी होगा महंगा, माचिस की बढ़ेगी इतनी कीमत
Read More : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो
Read More : 5 लाख लगी थी मॉडल मोना राय की मुड़ी की कीमत, भोजपुर से सुपारी किलर धराया
इसे भी पढ़ें : बिरसा जू के जानवरों में नहीं है कोरोना, सैंपल जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव
इसे भी पढ़ें : घर के आंगन में करता था गांजा की खेती, दुकान में बेचता था, ऐसे धराया














