kohramlive desk : India-Pakistan विश्व कप टी20 मैच को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक इस मैच को फाइनल से पहले का फाइनल बता चुके हैं। क्रिकेट फैंस, विशेषज्ञ और एनालिस्ट्स तो इस मैच को लेकर तमाम तरह के विश्लेषण तो कर ही रहे हैं, तमाम राजनेताओं और पूर्व क्रिकेटर्स ने भी इस मैच को लेकर काफी बयानबाजी की है। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले Virat Kohli का एक ट्वीट ऐसा आया है जिसके बाद तमाम भारतीय और पाकिस्तान क्रिकेट फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ब्रैंड Wrogn का प्रमोशन करने के लिए एक ट्वीट किया
विराट कोहली ने अपने ब्रैंड Wrogn का प्रमोशन करने के लिए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि लोग पूछ रहे हैं। संडे को बड़ा मैच है। क्या आप नर्वस हैं? मेरा जवाब- Wrogn यानी गलत। कोहली के इस ट्वीट के चलते ना केवल पाकिस्तानी फैंस ने उन्हें ट्रोल किया बल्कि कुछ भारतीय फैंस ने भी उन्हें मैच से पहले प्रैक्टिस करने की सलाह दे डाली. एक शख्स ने लिखा कि पाकिस्तान के साथ बड़े मैच के लिए प्रैक्टिस करने की जगह कोहली विज्ञापनों में समय लगा रहे है।
People: Big match on Sunday. You’re nervous, right?
Me: pic.twitter.com/HXDWeKrYFR
— Virat Kohli (@imVkohli) October 21, 2021
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)
Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम
Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे














