spot_img

5 लाख लगी थी मॉडल मोना राय की मुड़ी की कीमत, भोजपुर से सुपारी किलर धराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : मॉडल अनिता देवी उर्फ मोना राय की मुड़ी की कीमत 5 लाख रुपये लगी थी। यह खुलासा उस वक्‍त हुआ, जब पुलिस ने एक सुपारी किलर को पकड़ा। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार सुपारी किलर का नाम भीम राय है। उसे पटना और भोजपुर पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाकर भोजपुर से पकड़ा।

यहां याद दिला दें कि दुर्गा पूजा के दौरान 12 अक्टूबर की रात अपराधियों ने पटना की बसंत कॉलोनी इलाके में मोना राय को गोली मार दी थी। उस वक्‍त अनिता देवी अपनी बेटी के साथ पूजा करके मंदिर से घर लौटी ही थी। स्‍कूटी अंदर करने के दौरान अपराधियों ने बेटी के सामने ही अनिता को गोली मार दी थी। वो चीखने-चिल्लाने लगी। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर से परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। चंद मिनटों में आधी रात को वारदात स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। मोना को गंभीर हालत में पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। गोली अनिता की कमर के पास फंस गई। दो दिनों तक उस हॉस्पिटल में उसका इलाज चला। फिर उसे बेहतर इलाज के लिए IGIMS ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।

Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस

Read More : लड़की से बोला- तुमसे बहुत प्‍यार करते हैं, ना सुनते ही मार दी गोली, और…

Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...