spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में पांच IPS अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। वहीं एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत दो अधिकारियों की भी पोस्टिंग कर दी गई। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

एडीजी स्पेशल ब्रांच मुरारी लाल मीणा को अगले आदेश तक एडीजी मुख्यालय, झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं डीआईजी (प्रोविजन) प्रभात कुमार को डीआईजी (स्पेशल ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

धनबाद और जमशेदपुर के रुरल एसपी को बदल दिया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी के प्रभार में और एएसपी सीसीआर रांची के पद पर पदस्थापित रही रीष्मा रमेशन को धनबाद का रुरल एसपी बनाया गया है। वहीं, चाईबासा के चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा को जमशेदपुर का रुरल एसपी बनाया गया है। वहीं हटिया ASP विनीत कुमार को संचार एवं तकनीकी सेवाओं का एसपी बनाया गया है। एसपी झारखंड जगुआर शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल का ट्रांसफर करते हुए कमांडेंट जैप-9, साहिबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इधर, पदस्थापन के लिए इंतजार कर रहे 2010 बैच के अधिकारी अश्विनी कुमार सिन्हा को कमांडेंट जैप-4, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदस्थापन के लिए इंतजार कर रहे 2012 बैच के अधिकारी मो अर्शी को कमांडेंट जैप-7, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

यहां याद दिला दें कि मो अर्शी पहले सरायकेला एसपी के पद पर थे। इसी साल बीते जून महीने में उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। वे पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत थे। अपनी विदाई के वक्त गीत गाकर सबका मन मोह लिया था। सुनें गाना…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: