kohramlive desk : माचिस की डिब्बी के दाम बढ़ने जा रहे हैं। करीब 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़े हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आखिरी बार साल 2007 में माचिस की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। तब माचिस की कीमत में 50 पैसे का बोझ बढ़ा दिया गया था। इसके बाद माचिस की कीमत 1 रुपए थी। जानकारी के अनुसार अगले महीने यानी 1 दिसंबर से माचिस के दाम 1 रुपए बढ़ जाएंगे। इस बढ़ोतरी के बाद माचिस की नई कीमत 2 रुपए होगी। कीमत में बढ़ोतरी का ये फैसला ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस की बैठक में लिया गया। आपको बता दें कि इस बैठक में पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधि शामिल थे। इन्होंने सर्वसम्मति से माचिस के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।
कारण क्या है
माचिस निर्माताओं ने कहा कि माचिस बनाने के लिए 10 से अधिक प्रकार के कच्चे माल की जरूरत होती है। लेकिन कच्चे माल की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अब वर्तमान कीमत पर माचिस बेचना काफी मुश्किल हो गया है। निर्माताओं ने कहा कि एक किलोग्राम लाल फास्फोरस 425 रुपए से बढ़कर 810 रुपए, जबकि मोम 58 रुपए से बढ़कर 80 रुपए, बाहरी बॉक्स बोर्ड 36 रुपए से 55 रुपए और भीतरी बॉक्स बोर्ड 32 रुपए से 58 रुपए तक पहुंच गया है। इसके अलावा कागज, स्प्लिंट्स की कीमत , पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर के दामों में भी 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। डीजल की बढ़ती कीमतों ने भी उद्योग पर बोझ बढ़ा दिया है।
Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस
Read More : लड़की से बोला- तुमसे बहुत प्यार करते हैं, ना सुनते ही मार दी गोली, और…
Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)










