spot_img
spot_img

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने बेटे के लौटने की उम्मीद में दरवाजे पर निगाहें टिकाये बैठा था। हर दस्तक पर लगता था शायद विनय लौट आया हो। लेकिन समय बीतता गया और इंतजार लंबा होता गया। अब पुलिस जांच में जो सच सामने आया है, उसने परिवार को झकझोर दिया है, वहीं, पूरे इलाके को दंग कर दिया है। गुमला के जारी थाना क्षेत्र के कटिंबा गांव में रहनेवाले 27 साल के विनय तिग्गा के लापता होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर एक कुएं से मानव कंकाल बरामद किया है।

फुटबॉल मैच देखने निकला, फिर कभी घर नहीं लौटा

विनय तिग्गा बीते साल 1 अक्टूबर को घर से फुटबॉल मैच देखने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद जारी थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन महीनों तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस बीच जारी के थानेदार शनि कुमार को गुप्त सूचना मिली कि विनय की हत्या उसके ही कुछ परिचित युवकों ने कर दी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को उठा लिया। पूछताछ में तीनों टूट गये और अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं, पुलिस को शव ठिकाने लगाने की जानकारी दी। हत्या के बाद शव को बंझर डांड़टोली स्थित एक कुएं में फेंक दिया गया था। इसके बाद जारी प्रखंड के अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता की मजिस्ट्रेट निगरानी में पुलिस टीम ने कुएं से मानव कंकाल बरामद किया। कंकाल को पहचान और आगे की जांच के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया। पकड़े गये लोगों के नाम अजय बरवा, ग्रेगोरी बरवा एवं दीपक बरवा बताये गये। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों ने पुलिस को बताया कि फुटबॉल मैदान में हुये विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : कांके में गरीबों के निवाले पर डाका, गुस्साये गांववाले क्या बोले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दुर्लभ खनिजों की खोज और खनन में अमेरिकी कंपनियों की रुचि…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...