Bihar : गोपालगंज के महम्मदपुर बाजार में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती सीधे Mobile Tower पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। युवती की पहचान सिधवलिया के सुपौली गांव की पूजा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर परसौनी के राजू कुमार से उसका प्रेम संबंध हुआ था। मामला तब बिगड़ा जब युवती ने शादी का दबाव बनाया और युवक घर छोड़कर फरार हो गया।
इसे भी पढ़े :NASA : 50 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान…
इसे भी पढ़े :Chadha के AAP से निकाले जाने के बाद Parineeti का पोस्ट वायरल…
Mobile Tower पर चढ़कर शादी की मांग
प्रेमी की इस बेवफाई से आहत युवती बाजार पहुंची और टावर पर चढ़कर शादी की मांग करने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। फिलहाल युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़े :घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख लेते पकड़ा गया पेशकार…
इसे भी पढ़े :युवा साइकिलिस्ट आशा को DGP ने दी नई साइकिल…
इसे भी पढ़े :स्कूल में कु’ल्हाड़ी लेकर घुसे युवक, फिर देखें वीडियो…














