Bihar : बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, निगरानी विभाग की टीम ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में छापेमारी कर पेशकार मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी एक जमीन से जुड़े कोर्ट केस में मदद करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद मामले की गुप्त जांच शुरू हुई। जांच में आरोप सही पाये जाने पर ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई गई। निगरानी टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने तय रकम ली, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग यह भी जांच कर रहा है कि इस घूसखोरी के मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख लेते पकड़ा गया पेशकार…
Date:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…
Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...
राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…
UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...
झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…
Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...
मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…
Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...
TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...









