Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के Hansraj Badhwa Plus Two School में हुई घटना ने शिक्षकों और छात्रों को डरा दिया। सब खौफ में हैं। इल्जाम है कि 12वीं के छात्र अभिषेक कुमार और साहिल ठाकुर पर हमला किया गया। 4–5 बाहरी असामाजिक तत्व स्कूल में घुस आये। उनके हाथ में कुल्हाड़ी थी। पहले उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट की गई। फिर छात्रों और बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद छात्रों में दहशत है। शिक्षक-शिक्षिकाएं सहमे हुये हैं। अभिभावकों में गहरी चिंता है। पढ़ाई का माहौल पूरी तरह प्रभावित है। स्कूल प्रबंधन ने नामकुम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राचार्य प्रभारी शशांक कुमार यादव ने कहा कि“यह घटना बेहद विचलित करने वाली है, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाये। इल्जाम है कि स्कूल के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। परिसर में शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान फेंके जाते हैं। पीड़ित छात्र साहिल ने बताया कि अब डर लगता है, कहीं दोबारा हमला न हो जाये। उसने TC (स्कूल छोड़ने) की मांग कर दी है। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य प्रभुदयाल बड़ाईक ने बताया कि पूरी घटना CCTV में कैद है।
स्कूल में कु’ल्हाड़ी लेकर घुसे युवक, फिर देखें वीडियो…#ranchi #police #jharkhand pic.twitter.com/WVoX1YMJG8
— KohramLive (@KohramLive) April 2, 2026








