Kohramlive : वो सपना, जो कभी अपोलो युग में देखा गया था, अब फिर हकीकत बनकर आसमान में चमक रहा है। करीब 50 साल बाद इंसान के कदम फिर चांद की ओर बढ़ चले हैं और इस बार कहानी और भी बड़ी, और भी दूर तक जाने वाली है। NASA ने चार एस्ट्रोनॉट्स के साथ Artemis II मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह मिशन चांद के चारों ओर इंसानों को लेकर जाने वाला अपोलो युग के बाद पहला बड़ा कदम है।
इस मिशन के असली हीरो 4 एस्ट्रोनॉट्स हैं, इसमें 3 पुरुष और 1 महिला हैं। करीब 4,05,000 किलोमीटर की दूरी 10 दिनों में तय की जायेगी। यह दूरी Apollo 13 के रिकॉर्ड (लगभग 3,99,000 किमी) को भी पीछे छोड़ सकती है।
NASA के मिशन का मकसद हैं मानवयुक्त यात्रा
मिशन का असली मकसद चांद के चारों ओर मानवयुक्त यात्रा, भविष्य के मिशनों के लिये सिस्टम की टेस्टिंग एवं चांद पर स्थायी मिशन की तैयारी है। यह आने वाले “मून मिशन” की नींव है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “यह अब तक की सबसे दूर जाने वाली इंसानी यात्रा होगी, यह अद्भुत है।” उन्होंने NASA टीम और एस्ट्रोनॉट्स के साहस की सराहना और तारीफ की है।
इसे भी पढ़े :Cricket News : IPL के बीच स्टार बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा
इसे भी पढ़े :Naxal Surrender : 5 लाख का इनामी उग्रवादी सिस्टम के आगे हुआ नतमस्तक…
इसे भी पढ़े :Z+ security : CM पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, बरकरार रहेगी Z+ सुरक्षा












