Ranchi : प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की मिसाल पेश करते हुये झारखंड की DGP तदाशा मिश्र ने उभरती साइकिलिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय को साइकिल उपहार स्वरूप भेंट की। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली आशा मालवीय राष्ट्रीय स्तर की एथलीट, साइकिलिस्ट और पर्वतारोही हैं। उन्होंने 1 अप्रैल को DGP से मुलाकात कर अपनी समस्या साझा की थी। आशा ने बताया कि उनकी साइकिल खराब हो जाने के कारण उनके अभियान पर असर पड़ रहा है। DGP तदाशा मिश्र ने तुरंत पहल की और 2 अप्रैल को पुलिस मुख्यालय परिसर में आशा मालवीय को नई साइकिल भेंट की।
युवा साइकिलिस्ट आशा को DGP ने दी नई साइकिल…
Date:















