घर का इकलौता चिराग ही जला डाला पूरे घर को…
Rohtak : वो पापा-पापा चिल्ला रहा था। घर के बाहर जुटी भीड़ उसकी हालत पर रो रही थी। पुलिस उसके पापा, मम्मी और नानी की लाशें गाड़ी पर रख रही थी। लहूलुहान बहन नेहा उर्फ तमन्ना आखिरी हिचकी ले रही थी। 20 साल का अभिषेक उर्फ मोनू इस कदर तड़प और रो रहा था, मानों वह अपने मम्मी-पापा और नानी की लाशें आखिरी बार जी भरकर देखना चाहता हो। हर कोई उसे गले लगा ढांढस बंधा रहा था। लोग हक्का-बक्का तब रह गये जब हरियाणा के रोहतक पुलिस कप्तान ने यह राज खोला कि मम्मी बबली, पापा बबलू, नानी रोशनी और बहन तमन्ना का हत्यारा कोई और नहीं, घर का इकलौता बेटा अभिषेक उर्फ मोनू है। पूरे परिवार को क्यों मार डाला, इसके कई पारिवारिक कारण अबतक के अनुसंधान में उभरकर सामने आये हैं। हर बिंदू पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है। वैसे अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
उसके पापा बबलू पहलवान रोहतक के विजयनगर कॉलोनी में रहते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। मोनू की बहन नेहा उर्फ तमन्ना की मौत अस्पताल में हुई। बाकी मौके पर ही मारे गये थे। सभी की हत्या गोली मारकर की गई। मोनू जब पापा-पापा कहकर चीख रहा था, तब वहां मौजूद किसी ने सोचा तक नहीं था कि उसके बहते आंसूओं के पीछे की हकीकत कुछ और है। मोनू ने अपने खतरनाक इरादे से सबको चौंका सकते में डाल दिया।
मोनू के शातिर दिमाग को देख रोहतक पुलिस भी हैरान है। चारों को मारने के बाद अभिषेक ने ऐसी झूठी कहानी गढ़ी कि पलभर के लिए लोग उसकी कहानी को सच मान बैठे थे। पर कहते हैं न, गुनाहगार कोई न कोई ऐसा साक्ष्य सबूत छोड़ जाता है कि वह ज्यादा देर तक छुप नहीं सकता। यह भूल अभिषेक ने भी कर डाला। सीसीटीवी में उसकी संदेही हरकत कैद हो चुकी थी। टेक्निकल सेल से भी यह राज खुल चुका था कि वारदात के वक्त अभिषेक का लोकेशन घर में ही था। पर उसने अपनी झूठी कहानी में बताया था कि घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ होटल में था। घर का इकलौता चिराग अभिषेक ने खुद अपने घर को जला डाला। सुनें क्या बोलें रोहतक के पुलिस कप्तान राहुल शर्मा…
इसे भी पढ़ें : AJSU रांची महानगर अध्यक्ष पर सरेशाम हमला, रिम्स में भर्ती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : महिला थानेदार रूपा तिर्की की ह’त्या या खुद’कुशी, CBI खोलेगी राज
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)
इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये
इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :सांप ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया…
इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर
इसे भी पढ़ें :जय कन्हैया लाल की… वीडियो
इसे भी पढ़ें :राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :बाप खाता है एक रुपईया सरकारी राशन, बेटा की ठाठ-बाट देख ठनक गया पुलिस का माथा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :करप्शन के आरोप में सस्पेंड DSP के दो ठिकानों पर EOW के छापे
इसे भी पढ़ें :देख नहीं सकती पर रातोंरात बन गई करोड़पति, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की स्कॉर्पियों में नोटों का बंडल देख चकरा गई पुलिस
इसे भी पढ़ें :चिनूक को देखने के लिए लग गया था मेला, चौथे दिन भरी उड़ान…












