महज 18 दिन की अपराजिता को हमेशा याद करेगी दुनिया
Ranchi : दुनिया से रुखस्त हो गई 18 दिन की अपराजिता पर उसकी मम्मी पापा को नाज है। अपराजिता की वजह से दो अंधकार जीवन में उजाला आयेगी। हर मां-बाप की एक ही चाहत होती है कि उन्हें लोग उनके बच्चों के नाम से जानें। यह काम केवल 18 दिन जिंदा रहने वाली अपराजिता कर गई। आज दुनिया उन्हें अपराजिता की मम्मी-पापा के नाम से ही जानते हैं। उनके नाम रोशन हो गये। यह कहना है दिवंगत अपराजिता की मम्मी राजश्री और पिता धीरज गुप्ता का। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रहनेवाली राजश्री और धीरज कहते हैं, जिस किसी को मौका मिले नेत्रदान जरूर करना चाहिए। यह दिल को सुकून देने वाला एक नेक काम है। मौका था रांची के कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल में आयोजित सम्मान समारोह का। इस समारोह में नेत्रदान करने वाले लोगों के परिवारों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से आये झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भी कहा- अगर किसी के अंधेरा जीवन में उजाला आ जाये, उन्हें सबकुछ दिखने लगे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
समारोह में मौजूद झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने कहा- गुजरे 2 साल में 124 सफल नेत्र प्रत्यारोपन कर कश्यप मेमोरियल आई बैंक एवं आई डोनेशन अवेयरनेश क्लब की एक बड़ी कामयाबी है। डॉ भारती कश्यप ने कहा- नेत्र दान के प्रति लोगों में धीरे-धीरे जागरूकता आई है। देश में लगभग डेढ़ करोड़ लोग नेत्रहीन हैं। आंखों में रोशनी पाने की चाहत ज्यादा और नेत्रदान करने की चाह कम है।
वहीं समारोह में आई मीना की तो खुशी का ठिकाना नहीं था। मीना ने कहा, जब वह दो साल की थी, तब वह देख नहीं पाती थी। डॉ कश्यप परिवार की ही देन है कि आज उनकी आंखों में रोशनी है। बीते 42 साल से वह पूरी दुनिया को देख रही है। खुशी इजहार करने का उनके पास शब्द नहीं। स्वागत भाषण डॉ बीपी कश्यप और धन्यवाद ज्ञापन डॉ विभूती कश्यप ने किया। समारोह में नेत्रदाता परिवारों को गर्वनर और स्वास्थ्य मंत्री ने सम्मानित किया।
Read more: राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
Read more: जय कन्हैया लाल की… वीडियो
Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो
Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…












