spot_img

देख नहीं सकती पर रातोंरात बन गई करोड़पति, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : देख नहीं सकती, पर अपने टैलेंट के दम पर रातों रात करोड़पति बन गई। यह कमाल कर दिखाया है हिमानी बुंदेला ने। आगरा के गुरु गोविंद नगर  की रहने वाली हिमानी बुंदेला ने कौन बनेगा करोड़पति में पार्टिसिपेट किया था। बीते 31 अगस्त के एपिसोड में हिमानी ने पूछे गये 15 सवालों के बिल्कुल सही जवाब दिये और बन गई करोड़पति। सवालों के जवाब देने के दौरान उन्होंने किसी भी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं किया था। दृष्टिहीन हिमानी पेशे से टीचर हैं। वह बच्चों को मैथ्स पढ़ाती हैं। एक हादसे में उनकी आखों की रोशनी चली गई। बावजूद इसके उनका हौसला नहीं डगमगाया। हिमानी का सिर्फ इतना कहना है कि जीतने वाला कभी कोई अलग काम नहीं करता… वो हर काम अलग तरीके से करता है।

हिमानी बुंदेला के 1 करोड़ रुपये जीतने के साथ ही उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा था। सभी खुश थे कि बिना लाइफ लाइन का इस्तेमाल किये उन्होंने 15 सवालों के सही जवाब दिए और करोड़पति बन गई। हालांकि सात करोड़ जीतने का हिमानी का सपना अधूरा रह गया। 16वें सवाल का जवाब उन्हें नहीं आता था इसलिए उन्होंने गेम क्विट कर दिया।

पड़ोसियों के अनुसार हिमानी एक हंसमुख स्वभाव की जिंदादिल युवती हैं। वह बच्चों को पढ़ाने के साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाती है।

इस सवाल ने तोड़ा सपना

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सात करोड़ के लिए हिमानी से जब सवाल पूछा तो वह थोड़ी नर्वस दिख रही थीं। हालांकि सवाल ये था- डॉ बीआर आंबेडकर द्वारा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रस्तुत हुए थीसिस का शीर्षक क्या था जिसके लिए उन्हें 1923 में डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी? और इसके चार ऑप्शन ये दिए गए थे-
1.द वांट्स एंड मीन्स ऑफ इंडिया
2.द प्रॉब्लम ऑफ रूपी
3. नेशनल डिविडेंट ऑफ इंडिया
4. द लॉ ऑफ लॉयर
जिसका सही जवाब था ‘द प्रॉब्लम ऑफ रूपी’।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...