कोहराम लाइव डेस्क : चीकू एक टेस्टी और गुणों से भरपूर फल है। चीकू स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इसका का सेवन शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है। चीकू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन ए और बी भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कैंसर के खतरे से बचाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर पाए जाते हैं, जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं। चीकू का सेवन करने से अग्नाशय (Pancreatic) मजबूत होने के साथ शरीर की इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉंग होता है। चीकू का सेवन करने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत रहती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : मत फेंकिए आलू के छिलके, जानिए इनके फायदे
चीकू के कई फायदों
जुकाम से दिलाता है राहत
अगर आपको जुकाम की प्रॉब्लम है तो चीकू का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में चीकू सर्दी-खांसी जैसी तमाम परेशानियों से राहत दिला सकता है। चीकू का इस्तेमाल करने से कफ और बलगम नाक के रास्ते बाहर निकल जाता है। जिससे सांस लेने में आराम मिलता है।
तनाव कम करने में भी मददगार
भाग-दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग तनाव में रहते हैं। ऐसे में चीकू का सेवन करने से मन हल्का होता है और थकान कम हो जाती है। चीकू का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। यह फल दिमाग को शांत रखने में बहुत मदद करता है और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।
आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी
चीकू आंखों के लिए भी मददगार माना जाता है। चीकू में विटामिन ए होने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों से बचाव रहता है, इसलिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को चीकू खाने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें :मुंह से सांस ना लें बच्चे, Health के लिए खतरा
कैंसर से बचाने में सहायक
चीकू कैंसर से बचाने में मददगार होता है। चीकू में विटामिन ए और बी, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका हमेशा सेवन करने से शरीर में कैंसर की कोशिकाएं पनपने से रोकता है।
कब्ज की समस्या दूर करने में मददगार
चीकू का इस्तेमाल करने से आप वजन कम कर सकते हैं। चीकू कब्ज की समस्या से भी आराम दिलाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिनके कारण चीकू कब्ज को दूर भगाता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक है।
बनी रहेगी खूबसूरती
चीकू एक टेस्टी और गुणों से भरपूर फल है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना एक चीकू खाने से हेल्थ के साथ खूबसूरती भी बनी रहती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है।
इसे भी पढ़ें :Corona से उत्पन्न fertility संबंधी समस्या को हेल्दी Diet से करें दुरुस्त












