spot_img
spot_img
spot_img

कैंसर से बचना है तो छोड़ें बीड़ी-सिगरेट, जानें आसान तरीके

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सेहत है, तो जान है। जान है तो जहान का महत्‍व है। सेहत के प्रति लापरवाही जान को खतरे में डालती है। इस खतरे से जहान हमारे लिए व्‍यर्थ बन जाता है। बेशक कई लोग अपनी सेहत के प्रति अधिक सतर्क रहते हैं, तो कई लापरवाह भी। देश में ऐसे लोगों की तादाद कम नहीं, जो जमकर धूम्रपान करते हैं। डॉक्‍टर बताते हैं कि सिगरेट-बीड़ी पीने से कैंसर, फेफड़ों को नुकसान-सूजन, हृदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। धूम्रपान की वजह से कई लोग हर साल अपनी जान तक गंवा डालते हैं। यह दुखद है। आज हम, आपको कुछ वैसे तरीकों से रूबरू कराते हैं, जिनसे स्‍मोकिंग की लत से छुटकारा मिल सकता है। फिर भी इस संबंध में चिकित्‍सकों की सलाह ही सर्वोपरि है।

धूम्रपान की इच्‍छा खत्‍म करता है मुलेठी का सेवन

जब हमारे गले में दिक्कत होती है या हमें अपनी आवाज साफ करनी होती है, तो हम मुलेठी का सेवन करते हैं। इससे हमें फायदा भी मिलता है। इसके साथ ही अगर आप मुलेठी का सेवन करते हैं तो इसका हल्का मीठा स्वाद धूम्रपान की इच्छा को खत्म करने में राहत देता है।

नींबू पानी और योगासन का करें प्रयोग

नींबू हमारे शरीर को कई फायदे देता है, जिसमें से एक ये कि ये हमें धूम्रपान से दूरी बनाने में हमारी मदद करता है। रोजाना सुबह सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर और इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपकी सिगरेट की लत छूट सकती है। इसके अलावा धूम्रपान से छुटकारा पाने के लिए आपको सेतुबंधासन, भुजंगासन, बालासन और सर्वांगसन करना चाहिए। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें : क्या आप भी करती हैं Periods के दौरान ये गलतियां?

अदरक-आंवले का पाउडर और सौंफ हैं उपयोगी

धूम्रपान छोड़ने में अदरक और आंवले का पाउडर भी आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अदरक और आंवले को सूखा लेना है और फिर इन दोनों को पीसकर इसका पाउडर बनाना है। इसके बाद जब भी आपका मन धूम्रपान करने का करे, तो आपको इस पाउडर में नींबू-नमक मिलाकर इसका सेवन करना है। यही नहीं, इसके लिए सौंफ भी आपकी मदद कर सकती हैं। जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करें तो आपको सौंफ का सेवन करना चाहिए। इससे आपको लाभ मिल सकता है।

संगत बदलने पर दें ध्‍यान

अगर आप सच में धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी संगत बदलने की बेहद जरूरत है, क्योंकि जब तक आप ऐसी संगत में रहेंगे जो धूम्रपान करते हैं तो आपका सिगरेट छोड़ना बेहद मुश्किल है। इसके अलावा अपने मन में इच्छाशक्ति लाकर भी आप धूम्रपान छोड़ सकते हैं। वहीं, मूली के रस में शहद मिलाकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको धूम्रपान छोड़ने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें : Corona से उत्‍पन्‍न fertility संबंधी समस्‍या को हेल्‍दी Diet से करें दुरुस्‍त

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...