spot_img
spot_img
spot_img

स्‍मरण शक्ति बढ़ाते हैं Black Grapes, जानें अन्‍य लाभ  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : कुदरत ने खाने के लिए दिए हैं एक से बढ़कर एक मीठे रसीले फल। ये सभी हमारी सेहत को मजबूती प्रदान करते हैं। सभी फलों का सेहत के लिए अलग-अलग महत्‍व है। अंगूर (Grapes) एक ऐसा फल है, जो आमतौर पर सभी को पसंद होता है। अंगूर की कई रंगों की प्रजातियां होती हैं- बैंगनी, लाल, काले, गहरे नीले, पीले, हरे, नारंगी और गुलाबी। इनमें काले अंगूर खास हैं। ये हमारी स्‍मरण शक्ति बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाते हैं। स्किन के लिए भी ये अच्छे माने जाते हैं। आइए, जानते हैं इनके अन्‍य फायदे।

इसे भी पढ़ें :कैंसर से बचना है तो छोड़ें बीड़ी-सिगरेट, जानें आसान तरीके

दिल की बीमारियों से लड़ने में सक्षम

काले अंगूर का सेवन दिल की बीमारियों से लड़ने में बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में भी मददगार माने जाते हैं।

वजन भी करते हैं कंट्रोल

काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार माने जाते हैं। मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो अंगूर आपके लिए लाभदायक हो सकता है। काले अंगूर के सेवन से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Skin के लिए वरदान है Sunflower oil, जानें कैसे

रक्‍त में बढ़ाते हैं इंसुलिन

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है काले अंगूर का सेवन। अंगूरों में रेसवर्टाल नाम का पदार्थ होता है, जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है। इससे शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

दिल को रखते हैं सेहतमंद

काले अंगूर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। काले अंगूरों में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को स्वस्थ रखता है, इतना ही नहीं ये दिल संबंधी खतरे को कम करने में मददगार माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें :चेहरे को देना है Natural Glow तो कॉफी फेशियल का करें Use

बालों की सेहत के लिए भी जरूरी

काले अंगूर में विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। बालों की रूसी, बालों का गिरना या सफेद होना जैसी परेशानियां को दूर करने में मददगार है काले अंगूर का सेवन।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...