spot_img

Corona से उत्‍पन्‍न fertility संबंधी समस्‍या को हेल्‍दी Diet से करें दुरुस्‍त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : यह चिंताजनक है कि कोरोना महामारी के कारण लोगों की सेहत पर ही संकट नहीं आया है, बल्कि प्रजनन क्षमता (Reproductive Power) भी नकारात्‍मक प्रभाव पड़ा है। इससे पुरुष नपुंसकता के शिकार हो रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, कोविड-19 भी पुरुषों में इन्फर्टिलिटी का खतरा बढ़ सकता है। इसमें एरक्टाइल डिस्फंक्शन, टेस्टोस्टेरॉन लेवल, स्पर्म मॉटिलिटी काउंट और लिबिडो जैसे कुछ सामान्य कारक पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। हेल्‍दी फूड के सहारे इस समस्‍या से निपटा जा सकता है।

विटामिन-सी, विटामिन-डी और जिंक की खास भूमिका

एक्सपर्ट कहते हैं कि एक हेल्दी डाइट हमारे स्पर्म काउंट को मेंटेन कर सकता है। विटामिन-सी, विटामिन-डी और जिंक जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसलिए हमें अपनी डाइट में वो तमाम जरूरी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो स्पर्म काउंट को बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : सही तरीके करें Brush, दूर रहेंगी Oral परेशानियां

अश्‍वगंधा से भी बढ़ सकता है स्‍पर्म काउंट

एक स्टडी में पाया गया है कि अश्वगंधा भी पुरुषों में स्पर्म काउंट और टेस्टोस्टेरॉन लेवल को बढ़ा सकता है। इससे उनकी फर्टिलिटी भी बढ़ती है। इसके अलावा लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके भी फर्टिलिटी को बेहतर किया जा सकता है। पर्याप्त नींद ना लेना, एल्कोहॉल का सेवन, धूम्रपान भी टेस्टोस्टेरॉन लेवल को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए इनमें सुधार किया जाना जरूरी है।

स्‍पर्म काउंट पर असर डाल रहा कोरोना

एक नई स्टडी के मुताबिक, कोविड-19 पुरुषों के स्पर्म काउंट पर बुरा असर डालकर उनमें इन्फर्टिलिटी का खतरा पैदा कर सकता है। जर्नल रीप्रोडक्शन में प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक, कोरोना वायरस स्पर्म सेल्स डेथ, इन्फ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का कारण बन सकता है।

कोविड-19 के मरीजों में असामान्‍य स्थिति

एक्सपर्ट कहते हैं कि शुक्राणुओं पर पड़ने वाला ये प्रभाव समय के साथ ठीक हो जाता है, लेकिन कोविड-19 के मरीजों में ये स्थिति असामान्य रूप से बनी रहती है। इसमें ये भी कहा गया है कि बीमारी की गंभीरता पुरुषों की स्पर्म हेल्थ में आए इस बदलाव का महत्वपूर्ण कारक होती है। मतलब यह कि जितनी घातक बीमारी, उतना ही घातक प्रभाव।

इसे भी पढ़ें : जाड़े में कम पानी पीया तो हो सकती है ये परेशानी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...