कोहराम लाइव डेस्क : जैसे फलों का राजा आम है, वैसे ही सब्जियों का राजा है आलू। यह एक ऐसी सब्जी है जो बड़े आराम से किसी भी सब्जी के साथ बना के खाई जा सकती है। इसके छिलके के भी बेजोड़ फायदे हैं। आलू के छिलकों को उबालकर इनका सेवन कर सकते हैं। विटामिन बी3 से भरपूर आलू के छिलते हमें ताकत देने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें :मुंह से सांस ना लें बच्चे, Health के लिए खतरा
डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करते हैं फाइबर
आलू के साथ साथ इसके छिलकों में भी कई मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। साथ ही हमारी डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। शरीर में फाइबर बहुत जरूरी होता है। जो इस सब्जी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसका एक और फायदा है कि ये हमारे शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत करता है।
इसे भी पढ़ें :Corona से उत्पन्न fertility संबंधी समस्या को हेल्दी Diet से करें दुरुस्त
ब्लड प्रेश को मेंटेन करता है पोटैशियम
आलू के छिलकों में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है। साथ ही ये हमारे मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है। हमारी नर्व्स को मजबूती मिलती है। आंखों के नीचे अगर काले घेरे बन गए हों या धूप के चलते आपका चेहरा सांवला पड़ गया हो तो ऐसे में आप आलू के छिलकों को पीसकर उसका रस निकाल कर चेहरे पर लगाते रहें। ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें :जाड़े में कम पानी पीया तो हो सकती है ये परेशानी…
दूर करते हैं आयरन की कमी
यदि आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो आप आलू के एक कटोरी छिलके को आधा लीटर पानी में उबालें। जब पानी एक से दो चम्मच रह जाए तो आप इससे अपने बालों पर लगाएं। बार-बार ये उपयोग करने से आपके बाल ब्राउन हो जाएंगे। यदि आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है तो ऐसे में आलू के छिलते आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।














