kohramlive desk : हायर एजुकेशन के लिए यदि आप लोन लेना चाहते हैं तो डिटेल में इसकी जानकारी जरूरी है। लोन अप्लाई करने के पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखने पर लाभ मिल सकता है। एजुकेशन लोन पर टैक्स छूट का फायदा सेक्शन 80ई (80E) के तहत लिया जा सकता है। एजुकेशन लोन पर टैक्स डिडक्शन सिर्फ आठ साल तक के लिए ऑफर किया जाता है।
आम तौर पर मिलता है 10 लाख का लोन
हायर एजुकेशन के दौरान फीस के अलावा हॉस्टल, लैपटॉप और किताबों जैसी चीजों पर भी पैसे खर्च होते हैं, ऐसे में इतना लोन अमाउंट होना चाहिए कि ये सारा खर्च कवर हो सके। आमतौर पर देश में पढ़ाई के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये और विदेशों में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। IIT, IIM और ISB जैसे बड़े संस्थानों में पढ़ाई के लिए ज्यादा लोन सकता है। किसी एक बैंक में अप्लाई कर एप्रूवल का इंतजार करने से ज्यादा बेहतर होगा कि आप एजुकेशन लोन के सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म- प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी कार्यक्रम (PMVLK). यहां आप एक एप्लीकेशन पर तीन बैंकों में अप्लाई एक साथ कर सकते हैं। यहां 40 बैंक रजिस्टर्ड हैं।
लोन लेने के साथ शुरू हो जाता है ब्याज
अगर आप एजुकेशन लोन लेते हैं तो पढ़ाई खत्म होने के 1 साल बाद आपको लोन चुकाना शुरू करना होता है। इसे आप अधिकतम 2 साल के लिए बढ़वा सकते हैं। एजुकेशन लोन पर ब्याज लोन लेने के साथ ही शुरू हो जाती है। इसके साथ ही एजुकेशन लोन चुकाने के लिए पढ़ाई खत्म होने के बाद 15 साल का समय मिलता है। एजुकेशन लोन के साथ एक अच्छी बात यह है कि बैंक केवल उस अमाउंट के आधार पर ब्याज लेते हैं जो डिस्बर्स्ड है। कई संस्थान और यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर के आधार पर पेमेंट होता है। इसलिए पूरी फीस पेमेंट की जगह किस्तों में लोन को चुनें।
इसे भी पढ़ें :Truecaller ने यूजर्स के लिए दिए इंटरेस्टिंग फीचर्स, जानिए खासियत
इसे भी पढ़ें :एक्शन में रांची DTO, 167 गाड़ियों की जांच कर वसूले इतने लाख
इसे भी पढ़ें :हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, चंद मिनटों में कैसे खाक हो गया पूरा तेल डिपो, देखें…
इसे भी पढ़ें : RPF कांस्टेबल ने किया ऐसा कि CCTV फुटेज हो गया वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो






