spot_img
spot_img
spot_img

नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur (Vinod Kesri) : नशेड़ी बेटा के शिकवा शिकायत लेकर थाना गई मां यशोदा देवी को ही खूब भला-बुरा कहा गया, वहीं गंदी-गंदी गालियां दी गई। यशोदा देवी पर इस बात को लेकर दबाव बनाया गया कि वह अपनी शिकायत वापस ले ले वरना उसके पति को रेप केस में फंसा कर जेल भेज दिया जायेगा। यशोदा को शात 7 बजे से 12 बजे तक थाने में ही बैठाकर रखा गया। यशोदा का इल्‍जाम है कि उसके साथ बुरा बर्ताव करने वाले जमशेदपुर के गोलमुरी थाना के दो पुलिसवाले थे।

पुलिसकर्मी के बर्ताव से दुखी यशोदा देवी ने सामाजिक संस्‍था सत्‍यम संजीवनी ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष कंचन सिंह की मदद से अपना दुखड़ा जमशेदपुर के पुलिस कप्‍तान डॉ एम तमिलवाणन तक पहुंचाई है। कंचन सिंह का कहना है कि सताई और दुख‍ियारे लोग ही थाना जाते हैं, उनके साथ इस तरह का बर्ताव और गाली-गलौज करना कतई अच्‍छा नहीं। ऐसे पुलिसकर्मी को दंडित जरूर होना चाहिए।

वहीं यशोदा देवी ने कहा कि वह किसी तरह झाडू पोछा कर किसी तरह अपना गुजारा कर रही है। बेटा नशेड़ी है, रोज टैबलेट खाता है। दारू पीता है, नशे की हालत में घर आने पर मारपीट करता है। उससे जेवर मांगता है, ताकि उसे बेच वह नशा कर सके। पहले भी उसने ऐसा कई बार किया। वह बड़ी आस लेकर थाना गई थी कि पुलिसवाले भईया उनका भला करेंगे, पर उल्‍टे उन्‍हें ही चरित्रहीन बता दिया गया। पुलिस के इस बर्ताव से उसे रातभर नींद नहीं आई। वह काफी आहत और मर्माहत है। सुनें क्‍या बोली यशोदा देवी, कंचन सिंह और छोटा भाई आकाश सिंह

इसे भी पढ़ें : शेरघाटी में जुटान होता है सौदागरों का, देखें कौन है हथियार सप्‍लायर…

इसे भी पढ़ें : छह माह पहले ही बना लिया था खरतनाक इरादा, 18 मार्च को क्‍या कर डाला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरेराह दबंग ट्रांसपोर्टर को गोलियों से भूना, देखें कैसे….

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...