BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जायेगी। टेलीकॉम और टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिये यह शानदार मौका है। BSNL JTO Recruitment 2026 के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार के लिये 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिये BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा —BSNL Recruitment Portal

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जायें
  • होमपेज पर “BSNL JTO Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी बनायें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें

ये है आवेदन फीस

  • General / OBC / EWS वर्ग : 2000 रुपये
  • SC / ST / PwBD वर्ग : 1000 रुपये

ये कर सकते है आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिये उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई डिग्री होना जरूरी है —

  • BE / BTech
  • BSc Engineering
  • MSc Electronics
  • MSc Computer Science

टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को E-1 IDA पे स्केल के तहत 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल सुविधा और अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : जवान बेटे ने कर ली खु’दकु’शी, दवा कंपनी पर लगा गंभीर इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : हर तरफ गूंजी तकबीर, गले मिलकर बांटी मोहब्बत की खुशबू…

इसे भी पढ़ें : हनी सिंह का बड़ा खुलासा : वो बोले थे ‘नशा तुम्हें बर्बाद कर देगा’

इसे भी पढ़ें : महिलायें बोलीं जेल जाने को तैयार पर तोड़ेंगे जरूर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इनके घरों पर चलेगा बुलडोजर… जानें

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आज नगर विकास को...

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद… कैसे जानें

Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर...

20 करोड़ के मकान में मिली दो ला’शें, जिंदगी में कोई अपना नहीं!

Delhi : दिल्ली के बीचों-बीच, मध्य दिल्ली के राजिंदर...

गढ़वा में ‘एक्शन मोड’ में दिखे DC, किसी का वेतन रोका, तीन कार्यमुक्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा आज...