spot_img
spot_img

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक अहम और विचारोत्तेजक संदेश साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “संघे शक्ति कलियुगे” की अवधारणा को रेखांकित करते हुये कहा कि विकेन्द्रित उत्पादन मॉडल ग्रामीण विकास की रीढ़ बन सकता है।

लिज्जत पापड़ का उदाहरण देकर समझाया मॉडल

अपने पोस्ट में उन्होंने श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ का उदाहरण देते हुये इसे महिलाओं की सामूहिक शक्ति, आत्मनिर्भरता और सहयोग का प्रेरक मॉडल बताया। उनके अनुसार यह सिर्फ एक उद्योग नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का सफल आंदोलन है, जिसने लाखों महिलाओं को आजीविका और सम्मान दिया है।

मुंबई दौरे से मिला प्रेरणादायक अनुभव

विधायक ने बताया कि महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा के महाराष्ट्र एक्सपोज़र विजिट के दौरान उन्हें मुंबई स्थित डब्बावाला इंटरनेशनल एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि करीब 135 वर्षों से चल रही मुंबई डब्बावाला प्रणाली की अनुशासन, समयबद्धता और कार्यकुशलता बेहद प्रेरणादायक है।

“घर-घर काम, गांव में विकास” पर जोर

कल्पना सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि विकेन्द्रित उत्पादन (Distributed Production) प्रणाली महिलाओं को घर पर रहकर काम करने की सुविधा देती है। इससे वे पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत बनती हैं। साथ ही यह मॉडल स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और लघु उद्योग जैसे क्षेत्रों में इस मॉडल को लागू करना चाहिये। इससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा और पलायन की समस्या कम होगी।

सरकार और संस्थाओं से सहयोग की अपील

विधायक ने सरकार, स्वयंसेवी संस्थाओं और निजी क्षेत्र से अपील की कि वे मिलकर इस दिशा में काम करें, ताकि ग्रामीण परिवारों को स्थायी और सम्मानजनक आजीविका मिल सके। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास को लेकर नई चर्चा को जन्म दे रहा है।

इसे भी पढ़ें : दवा दुकानों की हड़ताल, यहां मिल रही हैं जरूरी दवाइयां…

इसे भी पढ़ें : रांची में महिला पर चा’कू से ह’मला, नाबालिग समेत ये 3 धराये… जानें

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट, सोशल मीडिया पर छाया ‘Melodi’ Moment… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किशोर, फिर जो किया, पसर गया मातम… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री, स्कूटी से घूमे शहर… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...