spot_img
spot_img

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 के कुल 6565 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को एक बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन 30 जून 2026 से भरा जा सकता है। वहीं, अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है। उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे। ग्रेड-1 सिग्नल के लिये वेतन ₹29,200 प्रतिमाह एवं ग्रेड-3 के लिये वेतन ₹19,900 प्रतिमाह होगा। वहीं, रेलवे नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल में कुल पद 323, टेक्नीशियन ग्रेड-3 में कुल पद 6242 हैं। यानी कुल मिलाकर रेलवे में 6565 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी। टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिये उम्मीदवार के पास इनमें से कोई योग्यता B.Sc, B.Tech, BE, 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा जरूरी है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 33 वर्ष रखी गई है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिये 10वीं पास एवं ITI सर्टिफिकेट जरूरी है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 30 साल है।

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा—

  1. CBT परीक्षा
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  3. मेडिकल टेस्ट

सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें : एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

इसे भी पढ़ें : एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

इसे भी पढ़ें : CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

इसे भी पढ़ें : जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

इसे भी पढ़ें : मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...