- ससमय टैक्स जमा करने को लेकर पहले ही जारी किया गया था नोटिस
- टैक्स जमा करें, कागजात अपडेट कराएं नहीं तो होगी कार्रवाई : डीटीओ
Ranchi : रांची ज़िला में टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। रांची DTO प्रवीण कुमार प्रकाश ने ओरमांझी में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान DTO द्वारा 167 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान आवश्यक कागजात नहीं होने पर 26 वाहनों से 3 लाख 21 हज़ार का जुर्माना भी वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ओवरलोडिंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस इत्यादि की भी जांच की गई।
पहले ही जारी किया गया था नोटिस
टैक्स डिफॉल्टर वाहनों को ससमय टैक्स जमा करने के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा पूर्व में ही नोटिस जारी किया गया था। डीटीओ की ओर से डिफॉल्टर वाहनों की सूची जारी किए जाने के बावजूद अधिकांश वाहनों मालिकों द्वारा ससमय बकाया रोड टैक्स जमा नहीं किया गया। जिसके पश्चात विशेष जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जिला परिवहन कार्यालय रांची द्वारा जिला में 2096 टैक्स डिफॉल्टर्स बसों और 424 जेसीबी की सूची जारी की गई थी। जिनमें 56 बसों और 115 जेसीबी का रोड टैक्स वाहन मालिकों द्वारा जमा किया गया था।
167 वाहनों की जांच, वसूला गया 3 लाख 21 हज़ार का जुर्माना
टैक्स डिफाल्टर होने के बावजूद वाहनों का परिचालन किए जाने पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी रांची द्वारा कुल 167 वाहनों की जांच की गई इनमें 26 वाहनों से 3 लाख 21 हज़ार का जुर्माना वसूला गया।
बकाया टैक्स जमा करें, कागजात अपडेट कराएं : डीटीओ
रांची DTO प्रवीण कुमार प्रकाश ने सभी डिफॉल्टर वाहन मालिकों को जल्द से जल्द रोड टैक्स जमा करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन से जुड़े सभी कागजात अपडेट करा कर ही परिचालन करें अन्यथा जांच के क्रम में पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 एवं मोटर वाहन नियमावली 1989 के तहत नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, चंद मिनटों में कैसे खाक हो गया पूरा तेल डिपो, देखें…
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो














