spot_img
spot_img

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) परिसर रविवार को योग की सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान परिसर में अनुशासन, एकाग्रता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर न केवल शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के तरीके सीखे, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन के महत्व को भी समझा।

योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है।

‘Yoga for Healthy Ageing’ की थीम पर विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” पर भी विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि योग उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को स्वस्थ और सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बना रहता है, तनाव कम होता है और व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। कार्यक्रम में संस्थान के रजिस्ट्रार (प्रभारी) एम.एस. चम्पिया, एसोसिएट डीन (फैकल्टी अफेयर्स) डॉ. शशिकांत शर्मा, फैकल्टी इंचार्ज डॉ. गौरव सुंदरम तथा डॉ. राजेश द्विवेदी सहित सभी संकाय सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें : झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

इसे भी पढ़ें : योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ रांची विश्वविद्यालय, मंत्री दे गये ये संदेश…

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

इसे भी पढ़ें : बेटी का रिश्ता तय कर लौट रहे पिता को मौ’त ने रास्ते में ही रोक लिया…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

आद्रा नक्षत्र का आगमन कल, जुड़ी हैं खास मान्यतायें… जानें

Bihar : भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...