Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने राहत की चादर बिछा दी है। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में हुई अच्छी बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। बीते कुछ दिनों से सूरज की तल्खी झेल रहे लोगों के चेहरे पर अब बारिश की बूंदों ने मुस्कान लौटा दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिन तक आसमान मेहरबान रहेगा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मानसून हुआ एक्टिव, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अब झारखंड में पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो चुका है। रांची समेत राज्य के पूर्वी और मध्य भाग के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 जून तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 3.5 डिग्री कम रहा। वहीं मेदिनीनगर 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला बना रहा।
खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें
मौसम विभाग ने 25 जून तक विभिन्न जिलों के लिये यलो अलर्ट भी जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। विशेष रूप से पलामू, गढ़वा और चतरा के कुछ इलाकों में अभी भी गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है, हालांकि वहां भी बारिश की संभावना बनी हुई है।पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रांची में 20 मिमी बारिश, गुमला में 2.5 मिमी बारिश, हजारीबाग में 1 मिमी बारिश एवं पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 23.5 मिमी बारिश हुई। वहीं, नामकुम सबसे ज्यादा भीगा इलाका रहा, जहां 55 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। कई क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।
इसे भी पढ़ें : योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ रांची विश्वविद्यालय, मंत्री दे गये ये संदेश…
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…
इसे भी पढ़ें : बेटी का रिश्ता तय कर लौट रहे पिता को मौ’त ने रास्ते में ही रोक लिया…
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो










