spot_img
spot_img

बेटी का रिश्ता तय कर लौट रहे पिता को मौ’त ने रास्ते में ही रोक लिया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : एक पिता के चेहरे पर उस दिन अलग ही चमक थी। बेटी का रिश्ता तय हो गया था। मन में शादी की तैयारियों के सपने थे, घर पहुंचकर खुशखबरी सुनाने की जल्दी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। घर लौटते वक्त सड़क पर ऐसा हादसा हुआ कि बेटी की शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में रहनेवाले 44 साल के पशुपतिनाथ तिवारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस आंगन में जल्द ही शहनाई बजने की तैयारी थी, वहां अब सिर्फ सिसकियां सुनाई दे रही हैं।

बेटी का रिश्ता तय कर लौट रहे थे घर

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पशुपतिनाथ तिवारी शनिवार को भोरे प्रखंड के दुबे जिगिना गांव गये थे। वहां उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। शादी की बात पक्की होने के बाद वह बेहद खुश थे और उसी खुशी के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में कटेया थाना क्षेत्र के इंदरवा पुल के पास  किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिये उन्हें उत्तर प्रदेश के कसया रेफर कर दिया गया। परिवार और रिश्तेदार उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।  इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बेटी की शादी की जगह घर में छा गया सन्नाटा

पशुपतिनाथ तिवारी सिर्फ परिवार के मुखिया नहीं थे, बल्कि पूरे घर की उम्मीदों का सहारा थे। खेती-बाड़ी के साथ-साथ पंडिताई कर वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। अपने पीछे वे पत्नी बंटी देवी, 22 साल की बेटी सत्या कुमारी, 14 साल के बेटे मंगलम तिवारी एवं 11 साल की बेटी श्रेया तिवारी छोड़ गये हैं। सबसे बड़ा दर्द उस बेटी के हिस्से आया है, जिसकी शादी की बात तय कर पिता लौट रहे थे। इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई है।

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

इसे भी पढ़ें : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश, प्रदेश की कमान इस दिग्गज नेता के हाथ…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ससुराल जा रहे युवक से लूटमार, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...

वोटर लिस्ट से इनका नाम नहीं कटेगा… जानें

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...