spot_img
spot_img

गला रेतकर महिला की ह’त्या, पति के फरार होने से गहराया शक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रपुर कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास एक महिला का खून से लथपथ लाश मिली। महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किये जाने की आशंका है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है। मृतका की पहचान रुखसार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से उसका पति खालिद फरार है, जिसके कारण मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है। स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के समीप महिला का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गर्दन पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई।

15 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, रुखसार और खालिद की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। फिलहाल पुलिस दंपती के पारिवारिक और आपसी संबंधों से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना के बाद पति के फरार होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाये हैं।  पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि वारदात के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

इसे भी पढ़ें : ‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

इसे भी पढ़ें : वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

इसे भी पढ़ें : साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

इसे भी पढ़ें : अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...