spot_img
spot_img

‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरस्वती नदी को फिर से स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाने के इरादे से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) ने शनिवार को विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा मनोज प्रसाद के निर्देश पर DLSA की सचिव निभा रंजना लकड़ा ने अभियान को मजबूती देने की पहल की। SDO संजय पांडेय के नेतृत्व में संचालित ‘आपन सरस्वतीया नदी सफाई अभियान’ से जुड़ते हुये पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो लोगों के बीच जाकर नदी संरक्षण का संदेश देगी।

“नदी को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी”

अभियान के दौरान DLSA सचिव निभा रंजना लकड़ा ने आमजनों से सरस्वती नदी को कचरा मुक्त बनाने और उसके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और जीवन का आधार है। उन्होंने कहा, नदी को कचरा मुक्त रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि लोग नदी में कचरा फेंकना बंद करें और इसके जल को प्रदूषित होने से बचाएं, तभी हमारी नदियां फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौट सकेंगी। सचिव निभा रंजना लकड़ा ने जिले के सभी पैरा लीगल वालंटियर्स को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे सफाई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभायें। वहीं, ग्रामीणों, युवाओं और स्थानीय लोगों को नदी संरक्षण के महत्व से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझाना जरूरी है कि नदी में फेंका गया कचरा सिर्फ पानी को ही नहीं, बल्कि पूरे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है। इसलिये हर व्यक्ति को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिये।

सराहनीय है SDO का प्रयास

कार्यक्रम के समापन पर DLSA सचिव ने SDO संजय पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार और सफाई के लिये जिस समर्पण और गंभीरता के साथ अभियान चलाया जा रहा है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि SDO संजय पांडेय द्वारा अपना बहुमूल्य समय देकर नदी को पुनर्जीवित करने की दिशा में जो पहल की गई है, वह समाज के लिये प्रेरणादायक है और अन्य क्षेत्रों के लिये भी एक अनुकरणीय उदाहरण बन सकती है।

इसे भी पढ़ें : वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

इसे भी पढ़ें : साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

इसे भी पढ़ें : अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में बड़ा हादसा टला, पास लेने के चक्कर में भिड़े दो ट्रक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...

कोयले की काली सुरंग में समा गईं चार जिंदगियां, रामगढ़ में दर्दनाक हादसा…

Ramgarh : रामगढ़ के कोयलांचल क्षेत्र से शनिवार को...

गला रेतकर महिला की ह’त्या, पति के फरार होने से गहराया शक…

Delhi : दिल्ली के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रपुर...

वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

Kohramlive : देश की सुरक्षा के लिये हर पल...