spot_img
spot_img

झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगी हैं और इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रांची के मौसम विभाग ने शनिवार शाम राज्य के छह जिलों के लिये ऑरेंज वार्निंग जारी की है। विभाग के अनुसार अगले एक से तीन घंटे के भीतर कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, मध्यम बारिश और ठनका गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

50 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है तेज हवा

मौसम केंद्र के अनुसार चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुये लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग द्वारा जिन जिलों के लिये ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है, उनमें चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।  इन जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

क्या करें, क्या नहीं करें

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों के लिये कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी जारी की है—

● गरज-चमक के दौरान सुरक्षित भवन या घर के अंदर रहें।
● पेड़ों के नीचे खड़े होने या शरण लेने से बचें।
● बिजली के खंभों, तारों और खुले मैदानों से दूर रहें।
● किसान खेतों में काम करने के बजाय मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।
● आवश्यक काम न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें।
● मोबाइल पर मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें : साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

इसे भी पढ़ें : अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में बड़ा हादसा टला, पास लेने के चक्कर में भिड़े दो ट्रक…

इसे भी पढ़ें : मां दिउड़ी की शरण में CM हेमंत सोरेन, मांगी दुआ…

इसे भी पढ़ें : एक पल का गुस्सा, उजड़ गया कोकर का एक घर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...

कोयले की काली सुरंग में समा गईं चार जिंदगियां, रामगढ़ में दर्दनाक हादसा…

Ramgarh : रामगढ़ के कोयलांचल क्षेत्र से शनिवार को...

गला रेतकर महिला की ह’त्या, पति के फरार होने से गहराया शक…

Delhi : दिल्ली के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रपुर...

‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

Garhwa : गढ़वा की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरस्वती...

वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

Kohramlive : देश की सुरक्षा के लिये हर पल...