Sahibganj : साहिबगंज में एक बार फिर टुकड़ों में मिली डेड बॉडी से सनसनी फैल गई। यह डेड बॉडी जिले के बोरियो थाना के चटकी गांव के पास घने जगलों में मिली। डेड के पास मिले सामानों से उसकी पहचान महिला के रूप में हुई। महिला की बहन रानी सोरेन ने डेड बॉडी की पहचान मालोती सोरेन के रूप में की। बीते 30 अप्रैल को रानी ने थाने में अपनी बहन के ससुराल से लापता होने की रपट दर्ज कराई थी। जिसके बाद बुधवार को टुकड़ों में उसकी लाश मिली।
रानी ने बताया कि उसकी बहन की शादी साल 2007 में तलू किस्कू से हुई थी, उनके तीन बच्चे भी हैं। मालोती सोरेन आंगनवाड़ी सेविका के रूप में काम करती थी। लेकिन बीते महीने अप्रैल में उसके जीजा तलू किस्कू ने बाहा मुर्मू से शादी कर ली। पति की दूसरी शादी मालोती नाराज थी। इस बात से दुखी होकर मालोती अपने मायके आ गई। लेकिन उसका जीजा उसे जबरदस्ती वहां से चटकी गांव ले गया। रानी का इल्जाम है कि उसके जीजा और उसकी दूसरी पत्नी ने ही उसकी बहन की हत्या की है। बहन के बयान के आधार पर पुलिस ने जीजा तलू किस्कू और दूसरी पत्नी बाहा मुर्मू को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
मामले में साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किसपोट्टा ने बताया कि बीते 30 अप्रैल को एक मालोती सोरेन नाम की महिला की मिसिंग रिपोर्ट मिली थी। उसकी मां और बहन ने बताया कि मेरी दीदी ससुराल से गायब है। सूचना के आलोक में जांच शुरू हुई तो पता चला कि बीते 27 अप्रैल से ही वह गायब है। जिसके बाद उसे ससुराल चटकी गांव के पास घने जगलों में छानबीन की गई तो महिला के कुछ कपड़े, खून के धब्बे और हेड पार्ट और कुछ अंश मिले है। जिसकी पहचान उसकी बहन ने मालोती सोरेन के रूप में की। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा-दशा तय होगी।
यहां याद दिला दें कि कुछ महीने पहले बोरियो थाना में ही रूबिका हत्याकांड का मामला सामने आया था। जिसमें महिला के पति और रिश्तेदार ने उसके 18 से अधिक टुकड़े करके जंगल में इधर-उधर फेंक दिये थे।
इसे भी पढ़ें : उम्र 39 केस 145, सरकार ने 15 लाख रखा था इनाम…
इसे भी पढ़ें : ड्यूटी पर तैनात जवानों की रायफल चोरी, महकमे में हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : अगले तीन घंटों में रांची के साथ इन जिलों में अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें : इधर बेटी की विदाई, उधर परिवार में मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल भक्तों ने कहा- भोलेबाबा हर दुख दूर कर देते… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस आदिवासी टोला में पीने का पानी तक नहीं, क्या बोल गये गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : IPL 2023: विराट के पोस्ट पर नवीन के जवाब ने मचाया तहलका, लिखी यह बात… जानें
इसे भी पढ़ें : तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार : विदेश में बैठ गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, जानें कौन…














