spot_img

इधर बेटी की विदाई, उधर परिवार में मची चीख-पुकार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : बेटी की डोली उठते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। विदाई के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप समेत 4 लोगों की मौत हो गई। दरअसल बीते कल बेटी की शादी करा पूरा परिवार वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गुमला के डुमरी में लोगों से भरी पिकअप वैन पलट गई। जिसमें लड़की की मां बिरंती देवी, उसके पिता सुंदर ग्यार, इरेन्युस किंडो और सबिता नगेसिया की मौत हो गई। वहीं 12 लोग बेतरह जख्मी हो गये। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बारे में जो बातें सामने आई उसके अनुसार मंगलवार को सुंदर गयार अपनी बेटी की शादी कराने परिवार के साथ सांरगडीह गये थे। शादी सम्पन्न कर रात को करीब साढ़े 8 बजे पूरा परिवार पिकअप वैन से वापस कटारी लौट रहे थे। इसी बीच जरडा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप अनियंत्रित हो गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। वहीं खबर पाकर थानेदार मनीष कुमार घटनास्थल पहुंचे। डुमरी के SI उज्ज्वल कुमार गौरव ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 40-50 लोग सवार थे। पुलिस जांच में जुट गई है।

घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, ‘गुमला के डुमरी में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’

 

इसे भी पढ़ें : मई में 12 दिन बैंक बंद, किस दिन रहेगी छुट्टी, जानें…

इसे भी पढ़ें :जून में इतने बढ़ जाएंगे ब‍िजली के रेट…देखें

इसे भी पढ़ें :अगले 2 दिनों के लिए Go First की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :13 द‍िन बैंकों में कामकाज नहीं होगा…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर…देखें रेट

इसे भी पढ़ें :वित्त मंत्री ने बैंकों को लेकर जारी की नई गाइडलाइन

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...