spot_img

तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार : विदेश में बैठ गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, जानें कौन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश के सबसे महफूज जगह माने जाने वाले तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया के मारे जाने के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। उसने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है कि टिल्लू की हत्या करवा उसने गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या का बदला ले लिया है। यहां याद दिला दें कि बीते 24 सितंबर 2021 को रोहिणी कोर्ट रूम में टिल्लू गैंग के शूटरों ने गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने टिल्लू गैंग के दो शूटरों को मार गिराया था। तब इस वारदात को अंजाम देने के पीछे सुनील उर्फ टिल्लू का नाम उछलकर सामने आया था। किसी जमाने में टिल्लू और गोगी जिगरी दोस्त थे, लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गये। दोनों की दुश्मनी में अबतक कई लोग मारे जा चुके हैं। सबसे हैरान करने वाली बातें यह है कि राजधानी दिल्ली की सबसे सुरक्षित मानी जानी वाली तिहाड़ जेल में बीते 14 अप्रैल को जेल नंबर 3 में प्रिंस नामक एक कैदी की हत्या कर दी गई थी। तब जेल में बंद बॉबी, विनय और अताउर रहमान का नाम उछलकर सामने आया था। इन चारों के ताल्लुकात मारे गये गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी गैंग से रहने की बात सामने आई है।

साल 2016 से तिहाड़ जेल में बंद 33 साल के सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया के मारे जाने के बाद पुलिस ने चार गुंडे  दीपक उर्फ तितर, रियाज खान, राजेश और योगेश उर्फ टुंडा को गिरफ्तार किया है। वहीं तिहाड़ प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। तिहाड़ जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालांकि पकड़े चारों गुंडों ने पुलिस के सामने क्या खुलासा किया है, इस बारे में अबतक पुलिस की तरफ से कोई बातें सामने नहीं आई है। घटना को लेकर अबतक जो बातें उछलकर सामने आई है, उसके अनुसार हाई सिक्योरिटी सेल में घुसकर गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। लोहे के रड से बनाये गये नुकीले हथियार से टिल्लू पर तबतक प्रहार किया गया, जबतक उसके दम न निकल गये। टिल्लू पर अंधाधुंध 89 से ज्यादा बार वार किये गये। लैस हाई सिक्योरिटी सेल में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो जाने की बातें सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चारों गुंडों ने सबसे पहले हाई सिक्योरिटी सेल की पहली मंजिल की ग्रिल काटी। इसके बाद बेडशीट के सहारे नीचे उतरकर गुंडों ने टिल्लू पर कातिलाना हमला बोल दिया। टिल्लू तिहाड़ जेल नंबर-8 के हाई सिक्योरिटी सेल के ग्राउंड फ्लोर पर था।

इधर, जेल प्रशासन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह टिल्लू सेल खोलने की तैयारी चल रही थी। इस बीच करीब 6.10 बजे पहली मंजिल पर बंद चारों कैदी दीपक उर्फ तितर, राजेश, योगेश उर्फ टुंडा और रियाज खान ने उस पर हमला बोल दिया। सेल में ही मौजूद कैदी रोहित ने टिल्लू को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी नहीं छोड़ा गया, रोहित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। पुलिस ने मारे गये टिल्लू के डेड बॉडी को DDU अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...