spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

IPL 2023: विराट के पोस्ट पर नवीन के जवाब ने मचाया तहलका, लिखी यह बात… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : IPL 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में जमकर हुये विवाद के बाद कभी RCB के विराट कोहली और लखनऊ के नवीन उल हक के फैंस सोशल मीडिया पर बंट गये हैं। कोई विराट का पक्ष ले रहा है, तो कोई नवीन-गंभीर की साइड ले रहा है। वैसे मंगलवार की सुबह कोहली ने विवाद के बाद एक पोस्ट किया था। इसके बाद अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया, जिसे कोहली के स्टोरी का जवाब माना जा रहा है।

दरअसल, कोहली ने लिखा था- हम जो भी सुनते हैं, वह तथ्य नहीं एक राय होती है। हम जो भी देखते हैं, वह सच नहीं एक नजरिया होता है। विराट ने पोस्ट के नीचे मार्कस ऑरेलियस का नाम भी लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह वाक्य पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस का है। इसके बाद नवीन भी इंस्टाग्राम स्टोरी अपडेट करते हैं और लिखते हैं- ”आपको वही मिलता है जिसके आप हकदार हैं, ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही होता है।” नवीन के इस पोस्ट का यह यह मतलब निकाला जा रहा है, वह ये कहना चाह रहे हैं कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, आप उसी के लायक थे। सोशल मीडिया पर फैंस इसे विराट से जोड़ रहे हैं। दोनों दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों को पोस्ट के बाद यह कयास लगाई जा रही है कि दोनों के बीच यह लड़ाई काफी लंबी चलने वाली है। वहीं, भारत-अफगानिस्तान के मैचों में भी यह विवाद जाहिर हो सकता है।

कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद?

विवाद की शुरूआत लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में शुरू हुआ था, जब विराट स्टंप के पीछे से दौड़ते हुए आये और नवीन को देखकर कुछ इशारा किया। इस पर नवीन भी उनके करीब आ गये। दोनों में बहस शुरू हो गई। इस बहस के दौरान विराट ने अपने जूते की तरफ भी इशारा किया और उसमें से मिट्टी निकाली, इसे गलत समझा गया। बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो कोहली और अमित मिश्रा के बीच भी बहस हो गई। बैंगलोर की जीत के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो कोहली ने नवीन से कुछ कहा। कोहली के बोलते ही नवीन भी ताव में आकर कुछ बोलते दिखाई पड़े। यहां भी दोनों में बहस होती रही। इसके बाद कोहली जब बाउंड्री के किनारे चल रहे होते हैं तो लखनऊ के काइल मेयर्स से उनसे बातचीत करने लगते हैं। तभी गंभीर आते हैं और मेयर्स को विराट से दूर ले जाते हैं और उनसे बातचीत करने से मना करते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं जिस पर कोहली उन्हें पास बुलाते हैं और दोनों बेहद करीब आ जाते हैं। दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है। अंत में कोहली और लोकेश राहुल के बीच लंबी बातचीत होती है।

इसे भी पढ़ें : मई में 12 दिन बैंक बंद, किस दिन रहेगी छुट्टी, जानें…

इसे भी पढ़ें :जून में इतने बढ़ जाएंगे ब‍िजली के रेट…देखें

इसे भी पढ़ें :अगले 2 दिनों के लिए Go First की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :13 द‍िन बैंकों में कामकाज नहीं होगा…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर…देखें रेट

इसे भी पढ़ें :वित्त मंत्री ने बैंकों को लेकर जारी की नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...