spot_img

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

Date:

spot_img
spot_img

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे घर को मातम में बदल दिया। जिस आंगन में 12 दिन बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब चीख-पुकार और सिसकियां सुनाई दे रही हैं। बरेली-मथुरा हाईवे पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों की चपेट में आने से ई-कार्ट सवार छह महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार की चार महिलायें  शामिल हैं। इस हादसे ने एक पूरे परिवार के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया।

मंगल गीत गाते निकली थीं महिलायें, लौटीं अर्थियों में

कछला नगर पंचायत के मुरावन नगला निवासी डालचंद्र सिंह के बेटे कुमरपाल की शादी 29 जून को होनी थी। शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं और परिवार की महिलायें भात मांगने के   लिये ई-कार्ट से गठौना गांव जा रही थीं। ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाते हुये निकलीं महिलाओं को क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। रास्ते में फूलपुर और बुटला बोर्ड गांवों के बीच हाईवे पर तेज रफ्तार से रेस लगा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने ई-कार्ट को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ट्रैक्टर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे और ई-कार्ट उनके बीच फंस गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर उसे रौंदते हुये निकल गये। हादसे में डालचंद्र सिंह की पत्नी राजकुमारी (55), बेटी नारायणी देवी (39), बहू सरला (21) और दूसरी बहू गंगाश्री उर्फ आरती (35) की मौत हो गई। वहीं, प्रेमवती (60) और रेवती (70) ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। एक साल पहले दुल्हन बनकर आई सरला अब दुनिया छोड़ चुकी है। वहीं नारायणी देवी के तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। आरती के दो मासूम बेटे अब मां को पुकार रहे हैं, लेकिन उनके सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है।

“मां, अब बहू किसे लाकर दूंगा?”

जिस कुमरपाल की शादी होने वाली थी, वह सदमे में बार-बार बेहोश हो रहा है। परिजनों के अनुसार वह रोते हुये बस एक ही बात कह रहा है, “मां, अब बहू किसको लाकर दूंगा? बहू आने से पहले ही तुम हमें छोड़कर क्यों चली गई?” हादसे का सबसे मार्मिक दृश्य वह था, जब महिलाओं के साथ जा रही राजकुमारी की गोद में रखी ढोलक घटनास्थल पर शवों के पास पड़ी मिली। कुछ देर पहले तक जिस ढोलक की थाप पर मंगल गीत गूंज रहे थे, वह अब इस त्रासदी की मूक गवाह बन गई। जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुआ ई-कार्ट केवल चार दिन पहले ही खरीदा गया था। उसका अभी तक पंजीकरण भी नहीं हुआ था।

PM मोदी और CM योगी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं CM योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त करते हुये अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। हादसे की जांच के लिये एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें : ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

इसे भी पढ़ें : हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

इसे भी पढ़ें : RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : IPL 2027 को लेकर BCCI का बड़ा संकेत, बदलेगा टूर्नामेंट का कैलेंडर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सावन का पहला सोमवार, देखें LIVE वीडियो…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की पहली सोमवारी... रात के...

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...