Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की पहली सोमवारी… रात के 12 बजकर 15 मिनट… और नामकुम का स्वर्णरेखा घाट। यहां आस्था अपने चरम पर दिखी। सैकड़ों शिवभक्त “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुए। पूरा घाट भगवा रंग और शिवभक्ति में डूबा नजर आया। इस बार स्वर्णरेखा नदी का पानी प्रदूषित और बदबूदार होने के कारण स्टेन रोज क्लब ने श्रद्धालुओं के लिए सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल मंगवाया। बड़े टैंकरों में गंगाजल उपलब्ध कराया गया, जहां से कांवरियों ने जल भरकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए यात्रा शुरू की।
स्नान से लेकर चाय तक… हर व्यवस्था
श्रद्धालुओं के स्नान के लिए अलग से स्वच्छ पानी के टैंकर लगाये गये। वहीं सेवा शिविर में निःशुल्क चाय की व्यवस्था की गई। लंबी यात्रा पर निकले कांवरियों ने क्लब की पहल की जमकर सराहना की। आरा गेट निवासी एसपी मिश्रा, सुमन मिश्रा, पूजा पांडेय और सपना सिंह राजपूत समेत कई श्रद्धालुओं ने बताया कि दिनभर गर्मी रही, लेकिन शाम की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अब पहाड़ी मंदिर तक की यात्रा आसान और उत्साह से भर गई है। युवा, महिलायें, बुजुर्ग और बच्चे… हर उम्र के श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। “बोल बम” के जयघोष से पूरा इलाका देर रात तक गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर नामकुम पुलिस पूरी रात घाट और आसपास के इलाकों में तैनात रही। पुलिस लगातार श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देती रही, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही।
भक्तों के साथ चलता रहा कोहराम लाइव
कोहराम लाइव के सीनियर रिपोर्टर अखिलेश कुमार, रात 12:15 बजे स्वर्णरेखा घाट से लाइव रहे। घाट से लेकर सामलौंग तक शिवभक्तों के साथ पैदल चले। पूरे रास्ते “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच कांवरिये कांटाटोली होते हुये पहाड़ी मंदिर की ओर बढ़ते रहे। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्टेन रोज क्लब के दीपक राणा, मंटू लाला, सुनील यादव, विकास कुमार कमांडो, अनिल पंडित, अरुण साहू, दीपू कुमार समेत सभी सदस्यों ने सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्थाओं की कमान संभाली। उनकी पहल ने हजारों शिवभक्तों की यात्रा को सुरक्षित, सहज और यादगार बना दिया।
सावन का पहला सोमवार, देखें LIVE वीडियो… #ShravanSomwar #BolBam #KanwarYatra #PahariMandir #Ranchi #Namkum #HarHarMahadev #JharkhandNews pic.twitter.com/Cup7oiZ36x
— KohramLive (@KohramLive) August 2, 2026
इसे भी पढ़ें : मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के ‘लेवी साम्राज्य’ का खा’त्मा, ए’नकाउंटर में ढेर हुआ गैंगस्टर…
इसे भी पढ़ें : नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…
इसे भी पढ़ें : धूल-कीचड़ और हादसों से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा…







