Ranchi : राजधानी रांची को लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां ने इसको लेकर कमर कस ली है। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारी को मिले प्रस्तावों को जल्द से जल्द एग्जीक्यूट कराने का निर्देश दिया। SP आज समाहरनालय में बैठक कर रहे थे। शहर के चौक-चौराहों में बाधक बन रहे बिजली एवं टेलीफोन के अनुपयोगी पोल, ट्रैफिक सिग्नल पोस्ट, होर्डिंग, ट्रैफिक बुथ, जर्जर यात्री शेड, सुधा डेयरी शेड, सूखे पेड़, साईकिल स्टैंड, टेंपो स्टैंड आदि को 15 दिनों के भीतर हटाने या शिफ्ट कराने का निर्देश दिया।
यहां याद दिला दें कि रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इससे पहले बैठक कर रांची शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठक की है। जिसमें उनके द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/दंडाधिकारियों को साईकिल स्टैंड शिफ्ट करने, विभिन्न चौक-चौराहों से बिजली खम्भों एवं ट्रांसफार्मर आदि को शिफ्ट करने एवं चार्टर्ड साईकिल स्टैंड का जगह बदलने, सुधा डेयरी बूथ को हटाने/ व्यवस्थित करने, सड़क पर अवस्थित पेड़ को हटाने, सड़क पर पेडस्टेरियन बोलार्ड/ गेटालिक बोलार्ड लगाने का निर्देश दिया था।
आज हुई इस बैठक में ADM लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, DTO प्रवीण प्रकाश, AEE JBNL, नगर प्रबंधक नगर निगम रांची, अभियान नगर प्रबंधक नगर निगम रांची, कोतवाली, लालुपर, जगरनाथपुर, सुखदेव नगर, डोरंडा के ट्रैफिक थानेदार एवं संबंधित सभी अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : गरीब अंकित की पढ़ाई-लिखाई में अब कोई रोड़ा नहीं… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : राजधानी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले 6 धराये, क्या था मकसद… जानें यहां
इसे भी पढ़ें : पेड़ पर चढ़ा युवक अचानक जलने लगा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…देखें
इसे भी पढ़ें : खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : प्याज और साग के बीच जो मिला, देख ठनक गया ASP का माथा












