spot_img
spot_img
spot_img

प्याज और साग के बीच जो मिला, देख ठनक गया ASP का माथा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की नामकुम पुलिस ने एक महिला सहित दो गांजा तस्करों को धरा है। इनके पास से 2 किलो 600 ग्राम गांजा, दो मोबाइल और एक स्कूटी जब्त की गई है। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को इंफॉरमेशन मिली थी कि बुंडू से एक शख्स और एक महिला माल लेकर रांची के लिए निकले हैं। दोनों लाल रंग की एक स्कूटी से जा रहे हैं। मिले इंफॉरमेशन पर SSP ने रुरल SP नौशाद आलम की देखरेख में ASP मुमल राजपुरोहित को दोनों को धरने का टास्क दिया। टीम गठित की गई। ASP मुमल ने नामकुम थाना के सामने गठित टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग शुरू की।

उसी दौरान एक लाल रंग की स्कूटी सामने से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख स्कूटी सवार भागने की कोशिश करने लगे। ASP ने नामकुम पुलिस को पीछा कर उन्हें दबोचने का आदेश दिया। पुलिस ने स्कूटी सवार लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया। ASP मुमल ने खुद स्कूटी की तलाशी ली। उनके के हाथ एक थैला लगा। जब उसे खंगाला तो उसमें प्याज और हरे पत्ते (साग) दिखाई दिये। ASP का माथा ठनका। उन्होंने थैला उलट दिया। प्याज और साग के नीचे से 2 किलो 600 ग्राम गांजा निकला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को अपना नाम उज्जवल खलखो और सुजाता देवी बताया।  दोनों सगे भाई-बहन हैं। उज्जवल रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रातू रोड मित्तल चौक के पास रहता है। सुजाता की शादी गुमला के डुमरी थाना क्षेत्र के दोनापाट के रहने वाले अतुल कुमार से हुई है। पुलिस को दिये अपने बयान में सुजाता ने बताया कि वह और उसका पति भी रांची में भाई उज्जवल के साथ रहते हैं। गांजा तमाड़ से लेकर रांची आ रहे थे, पर धरा गये। जब्त स्कूटी सुजाता के पति अतुल कुमार के नाम पर है।

इन्हें दबोचने में ASP मुमल राजपुरोहित, नामकुम थानेदार इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, एसआई मनोज कुमार, एएसआई योगेंद्र कुमार और संजय पासवान की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में खू*नी संघर्ष, रांची-सिमडेगा रोड जाम, देखें

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में NIA की रेड, खंगाला जा रहा टेरर फंडिंग नेटवर्क

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...