spot_img
spot_img
spot_img

खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: महाकवि तुलसीदास बोल गए थे कि “बड़ा भाग्य मानुष तन पाया”, शायद सुशांत के जेहन में तुलसीदास द्वारा रचित यह शब्द रेंग रहा हो। उसने खुद को किस्मत वाला माना। शायद इसलिए मरने के बाद भी चार लोगों का भला कर गया। उन चारों की टिमटिमाती जिंदगी की लौ को बुझने से बचा लिया। सुशांत की तहे-दिल की तमन्ना यह थी कि उसके सारे अंग और टिश्यू दान कर दिए जाए। भरी जवानी में सुशांत को ब्रेन हेमरेज हो गया। वह दुनिया से रुखशत हो गया। पर उसका “दिल” अब भी 50 साल की एक महिला के अंदर धड़क रहा है। इस महिला को गुजरे दो महीने से किसी के दिल का इंतजार था। उसका ह्रदय ट्रांसप्लांट हो गया। वहीं सुशांत का लीवर 50 साल की दूसरी महिला के काम आ गया। इस बीमार भाग्यशाली महिला को महज दो रोज के अंदर लीवर मिल गया। सुशांत की किडनी एक जवान लड़की में प्रत्यारोपण किया गया। वहीं दूसरी किडनी 40 साल के एक अन्य शख्स में प्रत्यारोपण की गई। यह शख्स किडनी के लिए गुजरे 6 साल से इंतजार कर रहा था। नाज करने वाली बात यह है की सुशांत रांची के BIT Meshra से पास आउट था। उसे लंदन में फेसबुक में नौकरी लग गई थी। तब से वही था। सुशांत के पिता सुरेंद्र कुमार सिंह बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर्ड हैं, वर्तमान में रांची में रहते हैं। सुशांत के पिता को इस बात की जानकारी तब मिली जब लंदन से उन्हें एक ई-मेल आया। यह ई-मेल लंदन के NHS BLOOD AND TRANSPLANT ने किया। ई-मेल में पूरी डिटेल है। ईमेल में कुछ इस तरह से लिखा गया है “प्रिय सुरेंद्र..

मैं आपके पुत्र सुशांत की मृत्यु के बाद हमारी गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए ऑर्गन और टिश्यू
डोनेशन और ट्रांसप्लांटेशन टीम की ओर से लिख रही हूं।
इस पत्र के साथ आपको एक लिफाफा मिलेगा जिसमें आपको संबोधित किया गया है, जिसमें हम
आपको उन लोगों के बारे में कुछ जानकारी प्रदान करेंगे जो सुशांत के अंग दान के परिणाम स्वरूप
ट्रांसप्लांट प्राप्त करके भाग्यशाली हुए…

दो सूचना पत्रक भी संलग्न हैं। पहले में बताया गया है कि आपके प्रियजन के दान के बाद दाता परिवार देखभाल सेवा आपकी किस प्रकार सहायता कर सकती है, और आप अपनेदान के अनुभव पर
कैसे प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
अगं ट्रांसप्लांट की आवश्यकता वाले लोगों को दान के निरंतर समर्थन के माध्यम से ही भविष्य के
लिए कोई उम्मीद है और हम दूसरों की मदद करने के लिए दान का समर्थन करने में आपकी दयालुता
और उदारता के लिए एक बार फिर आपको धन्यवाद देना चाहते हैं।
यदि आपको किसी और समर्थन या सहायता की आवश्यकता हो तो कृपया हमारी टीम से संपर्क करने
में संकोच न करें…

इसे भी पढ़ें :मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी को मा*री गो*ली, क्या बोल गए मंत्री… देखें

इसे भी पढ़ें :Ranchi Triple Murder Case : शक की बुनियाद पर ममता का घों’टा गला…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :झारखंड बंद का ऐलान कल, धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक

इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुए जगरनाथ महतो

इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल…देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...