spot_img

जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को पटक-पटक कर मार डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

LATEHAR(Nityanand Dubey): झुंड से भटके एक जंगली हाथी ने जमकर उत्‍पात मचाया। हाथी ने दो चरवाहों को पटक-पटक कर मार डाला। घटना शुक्रवार की सुबह लातेहार के बारियातू प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में घटी। जानकारी के मुताबिक, दोनों मवेशी चराने जंगल गए हुए थे। मृतकों की पहचान अंबाखार गांव निवासी गोविंद यादव (50 )और नावाडीह गांव निवासी सुबोध उरांव(35) के रूप में की गई है। हाथी ने पहले गोविंद यादव पर हमला किया। हमले में गोविंद यादव को पटक-पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद हाथी फिर से जंगल की ओर चला गया। थोड़ी देर बाद बरियातू प्रखंड के नावाडीह गांव के पास स्थित जंगल में हाथी पहुंचा और वहां मवेशी चरा रहे ग्रामीण सुबोध उरांव पर हमला कर दिया। पटक-पटक कर उसे भी मार डाला। हाथी के इस उग्र रूप को देखकर आसपास खड़े अन्य चरवाहों ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Read More : प्रिंसिपल और टीचर को गोलियों से भूना, स्‍कूल में मची चीख-पुकार

Read More : Breaking : BJP नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Read More : चीख-पुकार सुन उड़े लोगों के होश, पहुंचे तो देखकर रह गये सन्‍न

Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो

Read More : सुनील तिवारी को हाइकोर्ट से मिली जमानत, यह है शर्त

Read More : घाटशिला के बीजेपी नेता को बंगाल पुलिस ने पकड़ा, ये है आरोप  

Read More : छत पर गया रूम पार्टनर, लौटकर कमरे में झांका तो रह गया दंग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...