Hazaribagh: लॉज में फंदे से लटकता एक छात्र का शव मिला। शव की फैली खबर के बाद हड़कंप मच गया। छात्रों ने इसकी सूचना लॉज संचालक को दी। लॉज संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस लॉज के छात्रों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक छात्र की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है। वह गिरिडीह के जमुआ निवासी दुखी महतो का पुत्र था। गिरिडीह के सरिया कॉलेज में इतिहास ऑनर्स सेमेस्टर-4 का छात्र था। हजारीबाग़ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हजारीबाग के लाखे में मोहन साव के लॉज में रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जब उसका रूम पार्टनर पढ़ाई करने के लिये छत पर गया, तभी उसने रूम का दरवाजा बंद करके फंदे से लटक गया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read More : प्रिंसिपल और टीचर को गोलियों से भूना, स्कूल में मची चीख-पुकार
Read More : Breaking : BJP नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Read More : चीख-पुकार सुन उड़े लोगों के होश, पहुंचे तो देखकर रह गये सन्न
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो










