बाराबंकी (यूपी) : बस और ट्रक की सीधी टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गये। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। दुर्घटना यूपी के बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट घटी। गुरुवार की सुबह आमने सामने ट्रक और बस की टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने ही पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यात्रियों से भरी बस दिल्ली से बहराइच शरीफ जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
Read More : गांधी जयंती पर खादी बोर्ड ने की खास तैयारी, देखें वीडियो
Read More : गला रेतकर रिटायर्ड फौजी को उतारा मौत के घाट
Read More : Income Tax Department में निकली VACANCY, जल्द करें आवेदन
Read More : BREAKING : नहीं रहे लंकेश… 82 की उम्र में रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का निधन












