spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बीवी बोली- जब तक मरता नहीं, मारते रहो छुरा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : प्रेमी को पाने की चाह में पत्नी हत्यारिन बन गई। वह अपना सबसे बड़ा दुश्मन और कांटा अपने पति अंगद महतो को मानती थी। पत्नी भवानी ने पहले अपने पति से नाता तोड़ा और फिर उसे मरवा डाला। पति अंगद ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दे रखी थी। कोर्ट से डेट पर डेट मिलने से भी भवानी खिसिया गई थी। एक रात उसने खतरनाक इरादा बनाया और अपने प्रेमी मनोज कुमार मंडल को हुक्म दिया कि रास्ते के कांटे को निकाल फेंको। उसे इतना छुरा मारो, जब तक वह मर ना जाये। मनोज ने ठीक ऐसा ही किया। अंगद पर ताबड़तोड़ 20 से ज्यादा बार छुरा से वार किया। वहीं जब वह यह खून कर रहा था, तब मोबाइल पर अंगद की चीख उसकी पत्नी भवानी को सुना रहा था। अंगद की आखिरी हिचकी पर उसे कहा कि अब छोड़ दो और चले आओ मेरे पास। इस बात का खुलासा आज पकड़े जाने के बाद मनोज और भवानी ने किया।

भवानी की शादी अंगद के साथ हुई थी, पर दोनों में पटता नहीं था। किसी ना किसी बात पर दोनों में तकरार होती रहती थी। भवानी दूसरे मिजाज की लड़की थी। तब दोनों ने अलग-अलग रहने ला फैसला कर लिया। इससे पहले भवानी की जिंदगी में मनोज आ चुका था। वह रजधानी के टाटीसिलवे के न्यू रेलवे कालोनी मानकीढीपा बस्ती में रहता है। वहीं भवानी इसी थाना क्षेत्र में बाजारडांड़ हनुमान मंदिर के पास रहती है। अंगद ने जब यह जाना-सुना कि वह बिना शादी किये मनोज के संग रह रही है, तो उसने अपनी पत्नी को खूब समझाया कि यह ठीक नहीं। पर वह एक नहीं सुनी और अंगद को दुत्कार भगा दिया। इसके बाद अंगद ने पत्नी से तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में दे दी। बार-बार कोर्ट का चक्कर लगाने के कारण भी भवानी का दिमार फिर गया था। तब उसने अपने रास्ते का कांटा बने पति अंगद का मर्डर करने का मन बना लिया। यह काम उसने अपने प्रेमी मनोज को दिया। दिवाना मनोज भी बिना कुछ समझे-बुझे अपने हाथ खून से रंग लिया। उसने अनूप पर 20 से ज्यादा बार छुरा से वार किया। सुनें क्या बोले रांची के रुरल एसपी मो. नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें : Singer KK की मौत से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखिये

इसे भी पढ़ें : जिस भाई को चलना सिखाया, उसे ही काट डाला… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सिर्फ 9 मिनट में देवघर के इस बैंक में क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक IPS की बीवी का धौंस दिखाकर गटक गये 51 लाख, Fir दर्ज, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : देवर के चक्कर में पति का क्या किया हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...