KohramLive : हथियारबंद बदमाशों ने देवघर के स्टेट बैंक की सिरसा शाखा में डाका डाला। बैंक डकैत कैश काउन्टर से 16 लाख 12 हजार रुपए बटोर कर बड़े आराम से भाग निकले। करीब 6 ग्राहकों से भी उनके पैसे लूट लिए गए। बैंक में आज कैश केवल 1 लाख 12 हजार ही बचे थे। वारदात से कुछ देर पहले ही बैंक में 15 लाख रुपए देकर कैश वैन निकला था। नकाबपोश डकैतों ने केवल 9 मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया। बैंक के अंदर और बाहर लगे CCTV में पूरी घटनाक्रम कैद हो गयी।
“हो-हल्ला करने वाले को गोली मार दी जायेगी”
मौके पर पहुंची मोहनपुर थाना की पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला है। खबर लिखे जाने तक डकैतों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। दिन के डेढ़ बजे के करीब हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की दोपहर नकाबपोश डकैत बैंक के अंदर घुस आए। सबसे पहले बैंक के सुरक्षा गार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं कुछ डकैतो ने कैशियर पर पिस्टल तान दी। वहीं बैंक में मौजूद हर किसी को हड़काया कि हो-हल्ला करने वाले को गोली मार दी जायेगी। उस समय बैंक में आधा दर्जन से ज्यादा ग्राहक भी मौजूद थे। ग्राहकों को भी नहीं छोड़ा गया। उन्हें भी लूट लिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी डकैत वहां से हवा में पिस्टल लहराते हुए भाग निकले।
इसे भी पढ़ें : JPSC का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : Sidhu Moosewala का अंतिम संस्कार, बेटे की मूछों को ताव देकर पिता ने कहा अलविदा
इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक IPS की बीवी का धौंस दिखाकर गटक गये 51 लाख, Fir दर्ज, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…






