जिस भाई को चलना सिखाया, उसे ही काट डाला… देखें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GUMLA : जिस भाई को गोद में खिलाया, उंगली पकड़ कर चलना सिखाया, उसे ही मौत की नींद सुला दी। कारण बना एक जमीन का टुकड़ा। इल्जाम है कि 17 साल के छोटे भाई बसंत उरांव को राम उरांव ने बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद खून से लथपथ भाई की लाश के पास रात भर बैठकर रोता-बिलखता रहा। रोने बिखलने की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे। जो कुछ देखा दंग रह गये। लहुलुहान बसंत का शव नीचे पड़ा था। वहीं बड़ा भाई राम उरांव शव के पास बैठ बिलख रहा था। बसंत की मौत की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। राम उरांव सबसे एक ही बात कहता रहा कि उसके भाई की हत्या किसी ने कर दी और भाग गया। वारदात की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों भाइयों के बीच पुस्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। छानबीन में जुटी पुलिस ने बड़े भाई राम उरांव को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि जमीन की वजह से छोटे भाई को मार डाला। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें :एक-दूजे की हुई ये दो महिला क्रिकेटर, देखें तस्‍वीरें…  

इसे भी पढ़ें :…और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :UPSC पास करने वाले पलामू के सौरभ की कहानी, जानिये कैसे अभाव में भरी ऊंची उड़ान

इसे भी पढ़ें :चारधाम यात्रा के नियम बदले, जानिए नहीं तो बिना दर्शन लौटना पड़ेगा

इसे भी पढ़ें :प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पोलिंग पार्टी को बंधक बनाकर जवान का हथियार लूटा, जानिये क्‍या लगाया इल्‍जाम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

रिम्स के PG डॉक्टर की संदिग्ध मौ’त, PM खोलेगा राज…

Ranchi : झारखंड की सबसे बड़ी सरकारी मेडिकल संस्था...

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...